Latest Cricket News
पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर रैंकिंग में नंबर-1 वनडे टीम बन गई
Last Updated on February 21, 2024 by Beeru Prasad
पाकिस्तान न्यूजीलैंड को हराकर रैंकिंग में नंबर-1 वनडे टीम बन गई (Pakistan crush New Zealand by 102 runs to become No. 1 ODI team)
पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 4-0 से हरा दिया है और वह नंबर-1 वनडे टीम बन गई है। अभी वनडे सीरीज का एक मैच बाकी है जो की 7 मई को कराची में खेला जायेगा। चौथे मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर कुल 334 रन बनायें। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शानदार 107 रन बनायें। साथ ही सलमान ने 58 रन बनायें और शान मशूद ने 44 रनों की पारी खेली
जबाब में न्यूजीलैंड की टीम 43.4 ओवर में मात्र 232 रन बनाकर आल आउट हो गई और पाकिस्तान ने यह मुकाबला 102 रन से जीत लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से सर्वाधिक स्कोर कप्तान टॉम लेथम ने बनायें उन्होंने 60 रन की पारी खेली। पाकिस्तान की तरफ से उसामा मीर ने 4 विकेट लिए और मोहम्मद वसीम को 3 विकेट प्राप्त हुए।
पहले तीन वनडे मैच पाकिस्तान ने जीत लिया था और चौथे मैच को भी जीतकर पाकितान ने वनडे में नंबर-1 रैंकिंग हासिल कर ली। पाकिस्तान ने रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम को दूसरे नंबर पर धकेल दिया और भारतीय टीम अभी तीसरे नंबर पर रैंकिंग में है। इसके पहले T20 के 5 मैचों की श्रृंखला में 2 मैच पाकिस्तान की टीम ने जीते थे और 2 मैच न्यूजीलैंड की टीम ने जीते थे और एक मैच में कोई परिणाम नहीं आया था।
इस मैच में बाबर आजम ने वनडे का 18वा शतक लगाया और वे वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बनें। अब सीरीज का अंतिम मैच 7 मई को कराची में खेला जायेगा जिसमे पाकिस्तान सीरीज का सफाया करने के इरादे से उतरेगी और न्यूजीलैंड अपना एक मैच जीत कर कुछ अच्छे समापन की कोशिश करेगी।
मौजूदा आईसीसी वनडे रैंकिंग (05 मई 2023)
रैंकिंग | टीम | मैच | रैंकिंग | रेटिंग |
1 | पाकिस्तान | 29 | 3291 | 113 |
2 | ऑस्ट्रेलिया | 35 | 3965 | 113 |
3 | भारत | 47 | 5294 | 113 |
4 | इंग्लैंड | 36 | 3988 | 111 |
5 | न्यूज़ीलैंड | 35 | 3740 | 107 |
6 | दक्षिण अफ्रीका | 31 | 3141 | 101 |
7 | बांग्लादेश | 38 | 3625 | 95 |
8 | श्रीलंका | 35 | 3037 | 87 |
9 | वेस्ट इंडीज | 43 | 3105 | 72 |
10 | अफ़ग़ानिस्तान | 20 | 1419 | 71 |
11 | आयरलैंड | 27 | 1384 | 51 |
12 | स्कॉटलैंड | 35 | 1567 | 45 |
13 | ज़िम्बाब्वे | 31 | 1351 | 44 |
14 | नेपाल | 42 | 1394 | 33 |
15 | नीदरलैंड | 26 | 791 | 30 |
16 | अमेरीका | 36 | 1093 | 30 |
17 | नामिबिया | 37 | 1096 | 30 |
18 | ओमान | 32 | 874 | 27 |
19 | संयुक्त अरब अमीरात | 42 | 1025 | 24 |
20 | पीएनजी | 43 | 80 | 2 |
-
IPL 20242 months ago
मुंबई इंडियंस की हालत पहले इतनी खराब कभी न हुई, कैसे जीतेगी मुंबई अपना पहला मैच ?
-
Articles2 months ago
देखें रोहित, विराट, बुमराह, अश्विन, सूर्या, रिषभ पंत जैसे आपके चहेते खिलाड़ियों की उम्र कितनी हो गई है ?
-
Articles1 month ago
देखें क्रिकेट के लीजेंड्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद डालने वाले मयंक यादव के बारे में क्या कहा ?
-
IPL 20242 months ago
सूर्य कुमार यादव फिटनेस टेस्ट में फेल, RCB ने बदला टीम का नाम, पांड्या ने रोहित के बारे में ये कहा
-
T20 World Cup 20241 month ago
कुल 20 टीमें खेलेंगी T20 वर्ल्ड कप 2024 में, 4 बिलकुल नई टीमें हैं
-
Articles2 months ago
जोश से भरी हुई है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे मजबूत टीम लग रही है !
-
T20 World Cup 20241 month ago
ICC T20 वर्ल्डकप 2024 के सभी मैचों का टाइम टेबल और परिणाम
-
Latest Cricket News1 month ago
बाबर आजम फिर से पाकिस्तान के कप्तान बनाये गये
-
Fantasy Prediction2 months ago
आईपीएल Dream 11 फैंटसी क्रिकेट प्रेडिक्शन मैच 23 मार्च RCB vs CSK
-
Articles1 month ago
देखे भारत और पाकिस्तान के बीच कितने टेस्ट, एकदिवसीय और T20 मैच खेले गए हैं और किसने कितने मैच जीते हैं ?