IPL 2023
ये हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज
Last Updated on February 21, 2024 by Beeru Prasad
ये हैं आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज (Top 10 Batsmen with Highest Score in IPL)
आईपीएल का 16वां सीजन जारी है और आपने न्यूज़ देखी होगी की भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आईपीएल के अब तक के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 55 रनों की पारी खेली और उन्होंने इसी मैच में आईपीएल में सबसे जायदा रन बनाने का रिकॉर्ड भी बना दिया। विराट कोहली ने अब तक कुल 7034 रन बनायें हैं। क्या आप जानते हैं विराट के अलावा वो कौन से बल्लेबाज हैं जिन्होंने आईपीएल में सबसे जायदा रन बनांये हैं ? यदि नहीं जानते तो कोई बात नहीं इस पेज पर हम आपको उन बल्लेबाजों के नाम और उनके कुल रन की जानकारी दे रहें हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10 बल्लेबाज
विराट कोहली
विराट कोहली ने आईपीएल में सबसे जायदा रन बनायें हैं। विराट ने कुल 233 मैचों में 36.68 की औसत से कुल 7043 रन बनायें हैं। साथ ही साथ विराट ने 5 शतक और 50 अर्धशतक भी लगाए हैं। रनों के मामले में विराट कोहली इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।
शिखर धवन
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने की सूची में दूसरे नंबर पर भारत के स्टार ओपनर शिखर धवन दूसरे नंबर हैं। शिखर ने कुल 213 मैचों में 35.71 की औसत से कुल 6536 रन बनायें हैं। साथ ही साथ शिखर ने 2 शतक और 49 अर्धशतक भी लगाए हैं। शिखर धवन IPL 2023 में किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहें हैं।
डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। वार्नर ने कुल 172 मैचों में 41.40 की औसत से कुल 6211 रन बनायें हैं। डेविड वार्नर ने 4 शतक और 50 अर्धशतक भी लगाए हैं। डेविड वार्नर अभी दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान हैं।
रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में चौथे सबसे जायदा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। रोहित ने कुल 237 मैचों में 29.72 की औसत से कुल 6063 रन बनायें हैं। रोहित ने 1 शतक और 41 अर्धशतक भी लगाए हैं। रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के कप्तान हैं और इस आईपीएल में रोहित का फॉर्म बहुत अच्छा नहीं रहा है।
सुरेश रैना
मिस्टर आईपीएल कहे जाने वाले सुरेश रैना इस सूची में पांचवे नंबर पर हैं। रैना ने 205 मैचों में 32.51 की औसत से कुल 5528 रन बनायें हैं। रैना के नाम आईपीएल में 1 शतक और 39 अर्धशतक भी है। सुरेश रैना फ़िलहाल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं और वे आईपीएल में कमेंट्री करते हुए देखे जा सकते हैं।
AB de Villiers
इस सूची में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज AB de Villiers छठें नंबर पर हैं। AB de Villiers ने 184 मैचों में 39.70 की औसत से कुल 5162 रन बनायें हैं। AB de Villiers के नाम आईपीएल में 3 शतक और 40 अर्धशतक भी है। AB de Villiers फ़िलहाल क्रिकेट से सन्यास ले चुके हैं।
महेंद्र सिंह धोनी
मिस्टर कूल के नाम से प्रसिद्द और दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद किये जाने वाले क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें नंबर पर हैं। धोनी ने 245 मैचों में 39.48 की औसत से कुल 5054 रन बनायें हैं। धोनी के नाम आईपीएल में 24 अर्धशतक है। क्योकि महेंद्र सिंह धोनी बैटिंग करने बहुत बाद में आते हैं इसलिए ये रिकॉर्ड धोनी के बारे में वो नहीं बताते जो वाकई में धोनी हैं। महेंद्र सिंह धोनी पहले की तरह हो चेन्नई सुपर किंग के कप्तान हैं।
क्रिस गेल
वेस्टइंडीज के ताबड़तोड़ बल्लेबाज इस सूची में आठवें नंबर पर हैं। गेल ने 142 मैचों में 39.72 की औसत से कुल 4965 रन बनायें हैं। क्रिस गेल के नाम आईपीएल में 6 शतक और 31 अर्धशतक भी हैं। गेल के नाम आईपीएल में सबसे जायदा 6 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी है।
रोबिन उथप्पा
कोलकाता नाईट राइडर्स के ओपनिंग और पूर्व भारतीय बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा इस सूची में 9वें नंबर पर हैं। उथप्पा ने 205 मैचों में 27.51 की औसत से कुल 4952 रन बनायें हैं। रोबिन उथप्पा के नाम आईपीएल में सिर्फ 27 अर्धशतक है।
दिनेश कार्तिक
कोलकाता नाईट राइडर्स के ओपनिंग और भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक इस सूची में 10वें नंबर पर हैं। दिनेश कार्तिक ने 239 मैचों में 26.08 की औसत से कुल 4486 रन बनायें हैं। रोबिन उथप्पा के नाम आईपीएल में सिर्फ 20 अर्धशतक है। दिनेश कार्तिक इस समय रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेल रहें हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची
खिलाड़ी | मैच | रन | Highest Score | औसत | 100 | 50 | |
1 | विराट कोहली | 233 | 7043 | 113 | 36.68 | 5 | 50 |
2 | शिखर धवन | 213 | 6536 | 106* | 35.71 | 2 | 49 |
3 | डेविड वार्नर | 172 | 6211 | 126 | 41.4 | 4 | 59 |
4 | रोहित शर्मा | 237 | 6063 | 109* | 29.72 | 1 | 41 |
5 | सुरेश रैना | 205 | 5528 | 100* | 32.51 | 1 | 39 |
6 | एबी डिविलियर्स | 184 | 5162 | 133* | 39.7 | 3 | 40 |
7 | MS धोनी | 245 | 5054 | 84* | 39.48 | – | 24 |
8 | क्रिस गेल | 142 | 4965 | 175* | 39.72 | 6 | 31 |
9 | रोबिनउथप्पा | 205 | 4952 | 88 | 27.51 | – | 27 |
10 | दिनेश कार्तिक | 239 | 4486 | 97* | 26.08 | – | 20 |
11 | अजिंक्य रहाणे | 167 | 4319 | 105* | 31.29 | 2 | 30 |
12 | अम्बाती रायडू | 199 | 4285 | 100* | 28.56 | 1 | 22 |
13 | गौतम गंभीर | 154 | 4217 | 93 | 31 | – | 36 |
14 | केएल राहुल | 118 | 4163 | 132* | 46.77 | 4 | 33 |
15 | एफ डु प्लेसिस | 126 | 3914 | 96 | 36.24 | – | 30 |
16 | शेन वाटसन | 145 | 3874 | 117* | 30.99 | 4 | 21 |
17 | संजू सैमसन | 149 | 3834 | 119 | 29.26 | 3 | 20 |
18 | मनीष पाण्डेय | 168 | 3781 | 114* | 29.31 | 1 | 22 |
19 | केरोन पोलार्ड | 189 | 3412 | 87* | 28.67 | – | 16 |
20 | जोस बटलर | 93 | 3223 | 124 | 39.3 | 5 | 19 |
-
Cricketers Profile2 months ago
जसप्रीत बुमराह प्रोफाइल- ICC रैकिंग, उम्र, कैरियर और क्रिकेट रिकॉर्ड
-
IPL 20241 month ago
मुंबई इंडियंस की हालत पहले इतनी खराब कभी न हुई, कैसे जीतेगी मुंबई अपना पहला मैच ?
-
Women's Cricket2 months ago
ये है WPL की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, मुंबई इंडियंस टीम की है ये प्लेयर
-
Articles1 month ago
देखें रोहित, विराट, बुमराह, अश्विन, सूर्या, रिषभ पंत जैसे आपके चहेते खिलाड़ियों की उम्र कितनी हो गई है ?
-
Articles4 weeks ago
देखें क्रिकेट के लीजेंड्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद डालने वाले मयंक यादव के बारे में क्या कहा ?
-
IPL 20241 month ago
सूर्य कुमार यादव फिटनेस टेस्ट में फेल, RCB ने बदला टीम का नाम, पांड्या ने रोहित के बारे में ये कहा
-
Articles2 months ago
मुंबई की टॉप 10 क्रिकेट अकादमियाँ (10 Cricket Academies in Mumbai)
-
Cricketers Profile2 months ago
ध्रुव जुरेल प्रोफाइल- ICC रैकिंग, उम्र, कैरियर और क्रिकेट रिकॉर्ड
-
Cricketers Profile2 months ago
सरफराज खान प्रोफाइल- ICC रैकिंग, उम्र, कैरियर और क्रिकेट रिकॉर्ड
-
T20 World Cup 20244 weeks ago
कुल 20 टीमें खेलेंगी T20 वर्ल्ड कप 2024 में, 4 बिलकुल नई टीमें हैं
-
T20 World Cup 20244 weeks ago
ICC T20 वर्ल्डकप 2024 के सभी मैचों का टाइम टेबल और परिणाम
-
Articles2 months ago
नोएडा की टॉप 10 क्रिकेट अकादमियाँ (10 Cricket Academies in Noida)