Latest Cricket News
हिंदी के 10 सबसे अच्छे क्रिकेट कमेंट्रेटर
Last Updated on February 21, 2024 by Beeru Prasad
हिंदी के 10 सबसे अच्छे क्रिकेट कमेंट्रेटर (Top 10 best Hindi cricket Commentators in Cricket)
अगर बात हिंदी क्रिकेट कमेंट्री की करें तो आपके मन में कुछ नाम आते हैं जिसमे हमें लगता है की हर्षा भोगले का नाम जरूर आता होगा। और भी कई सारे हिंदी कमेंट्रेटर है जी की आजकल अच्छी क्रिकेट कमेंट्री कर रहें हैं। आज हम उन्ही कुछ हिंदी कमेंट्रेटर के बारे में इस पेज पर जानेंगे।
1 | हर्षा भोगले |
2 | रवि शास्त्री |
3 | आकाश चोपड़ा |
4 | सुनील गावस्कर |
5 | नवजोत सिंह सिद्धू |
6 | जतिन सप्रू |
7 | वीरेंदर सहवाग |
8 | इरफान पठान |
9 | आशीष नेहरा |
10 | विवेक राजदान |
1) हर्षा भोगले (Harsha Bhogle)
क्रिकेट की कमेंट्री की अगर बात आती है तो सबसे पहला नाम – कमेंट्रेटर हर्षा भोगले का ही नाम सबके जुबान पर आता है। हर्षा भोगले दुनिया के सबसे अच्छे क्रिकेट कमेंट्रेटर है और वे हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओ में कमेंट्री करते हैं। क्रिकेट के बारे में उनकी सोच और समझ और उनकी आवाज उनको सबसे अच्छा क्रिकेट कमेंट्रेटर बनाती है। हर्षा भोगले ने 19 साल की उम्र से ही कमेंट्री करना शुरू कर दिया था। हर्षा भोगले का जन्म 1961 में आंध्र प्रदेश जो की अब तेलंगाना राज्य में है हुआ है।
2) रवि शास्त्री (Ravi Shastri)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री का नाम भी क्रिकेट कमेंट्री में बहुत ऊँचा है। रवि शास्त्री अपनी दमदार आवाज के लिए जाने जाते हैं। रवि शास्त्री एक प्रोफेशनल क्रिकेटर भी रह चुके हैं। रवि शास्त्री भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओ में क्रिकेट कमेंट्री करते हैं। रवि शास्त्री ने ही वर्ल्ड कप 2011 के फाइनल मैच में कमेंट्री की थी और उन्हीने उस मैच के विजयी क्षण की कमेंट्री की थी जब धोनी ने छक्का मारकर भारत को जिताया था। रवि शास्त्री बहुत ही अच्छी कमेंट्री करते हैं।
3) आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra)
आज के समय की हिंदी कमेंट्री की बात करें तो सबसे पहला नाम भारत के पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का नाम आता है। आकाश चोपड़ा ने बहुत की कम समय में हिंदी कमेंट्री में एक बहुत बड़ा मुकाम पा लिया है। बहुत सारे लोग आकाश चोपड़ा की क्रिकेट कमेंट्री के शौकीन हैं। आकाश चोपड़ा के पास कमेंट्री के बहुत सारे गुण हैं जैसे की One Liner वे बहुत बोलते हैं। हिंदी भाषा का ज्ञान भी आकाश चोपड़ा को अच्छा खासा हैं। उनकी कमेंट्री कुछ कुछ नवजोत सिंह सिद्धू जैसे लगती है।
आकाश चोपड़ा ने स्टार स्पोर्ट्स के लिए बहुत समय तक कमेंट्री की अभी फिलहाल वे मुंबई की कंपनी वायकॉम 18 के लिए हिंदी कमेंट्री कर रहे हैं। आकाश चोपड़ा का अपना एक यूट्यूब चैनल भी हैं जिस पर वे मैच प्रीव्यू और मैच मैच रिजल्ट की एनालिसिस भी बताते हैं।
4) सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar)
श्री सुनील गावस्कर एक और हिंदी कमेंट्रेटर हैं जिनकी हिंदी कमेंट्री के बहुत सारे फैन हैं। गावस्कर जी अपनी बेबाक कमेंट्री के लिए जानें जाते हैं। कमेंट्री करते समय हसीं मजाक करना इनका अपना अंदाज है। लेकिन खिलाड़ियों की समीक्षा करना भी इनकी खासियत है। सुनील गावस्कर भी हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषा की कमेंट्री करते हैं।
हिंदी कमेंट्री के जानें माने कमेंट्रेटर हैं श्री नवजोत सिंह सिद्धू। सिद्धू जी कमेंट्री के दौरान शायरी कहे जानें के वजह से बहुत ही पसंद किये जानें वाले कमेंट्रेटर हैं। उनका कमेंट्री करने का सबसे अलग और अनोखा अंदाज है जो की सुनने और देखने वालो को बहुत ही पसंद आता है। शायरी शायरी में ही सिद्धू जी मैच का पूरा हाल और खिलाड़ियों की परफॉरमेंस के बारे में बता देते थे। सिद्धू जी अब फिलहाल क्रिकेट कमेंट्री नहीं करते क्योक वे राजनीति में सक्रिय है लेकिन हम सिद्धू जी के कमेंट्री के बहुत बड़े फैन हैं।
6) जतिन सप्रू (Jatin Sapru)
आज के हिंदी कमेंट्री की बात करें तो आकाश चोपड़ा के बाद एक और नाम याद आता हैं जो की हैं कमेंट्रेटर और प्रेजेंटेटर जतिन सप्रू का। जतिन सप्रू इस नए जमाने के हिंदी क्रिकेट कमेंट्रेटर हैं और वे प्री मैच और पोस्ट मैच शो में प्रेजेंटेटर की भी भूमिका निभाते हैं। वे कमेंट्री अच्छी करते हैं और कमेंट्री पैनल में सभी कमेंट्रेटर को सम्मिलित रखते हैं। जतिन सप्रू इस समय स्टार स्पोर्ट्स चैनल के लिए कमेंट्री कर रहे हैं।
7) वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag)
हिंदी कमेंट्री में एक और नाम बहुत पॉपुलर हैं और वह हैं अपने मुल्तान के सुल्तान श्री वीरेंद्र सहवाग का। वीरेंद्र सहवाग भी बहुत अच्छी हिन्दू कमेंट्री करते हैं। और उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स के साथ बहुत सारे मैचों के लिए हिंदी कमेंट्री की हुई हैं। सहवाग जब कमेंट्री करते हैं तो आपको बहुत सारी क्रिकेट की घटनाओं का पता चलता है। और वे अपनी बेबाक कमेंट्री और बात के लिए भी जानें जाते हैं।
8) इरफान पठान (Irfan Pathan)
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज इरफ़ान पठान भी आजकल स्टार स्पोर्ट्स के साथ हिंदी कमेंट्री करते हैं। कमेंट्री के साथ साथ वे प्री और पोस्ट मैच शो में एक विशेषज्ञ की भी भूमिका निभाते हैं। अगर अच्छी और सेंसिबल कमेंट्री की बात की जाए तो ऐसी ही कमेंट्री इरफ़ान पठान करते हैं। उनकी कमेंट्री के क्रिकेट से सम्बंधित बाते और मैदान पर जो क्रिकेट खेला जा रहा हैं उस पर ज्यादा बाते होती हैं।
9) आशीष नेहरा (Ashish Nehra)
भारत के एक और तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी अपनी सेंसिबल हिंदी कमेंट्री के लिए जानें जाते हैं। नेहरा जी भी जब कमेंट्री करते हैं तो क्रिकेट की बारे में ही सारी बातें करते हैं यानी की एक सेंसिबल हिंदी कमेंट्री। लेकिन नेहरा जी का क्रिकेट के खेल को समझने और परखने का नजरिया बहुत ही अच्छा हैं और इसलिए उनकी कमेंट्री के बहुत सारे फैन हैं।
10) विवेक राजदान (Vivek Rajdan)
हिंदी कमेंट्री में एक और नाम बहुत ही फेमस हैं – विवेक राजदान जी का। विवेक राजदान अभी भी हिंदी कमेंट्री करते हैं। उनके कमेंट्री के दौरान उनके द्वारा कही हैं एक लाइन लोग नहीं भूलते “टूटा है गाबा का घमंड, जीत गया है भारत…बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जाएगी गावस्कर के देश”। यह लाइन अपने आप में ही वायरल हो गई थी जो की विवेक राजदान के मुँह से निकली थी जब भारत ने ऑस्ट्रलिया को उनके घर में गाबा के मैदान पर हराया था।
इसके अलावा भी बहुत सारे हिंदी कमेंट्रेटर हैं जो अच्छी हिंदी कमेंट्री करते हैं जैसे की संजय मांजरेकर, अजय जडेजा, मुरली कार्तिक, दिनेश कार्तिक और अन्य।
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट
-
IPL 20242 months ago
मुंबई इंडियंस की हालत पहले इतनी खराब कभी न हुई, कैसे जीतेगी मुंबई अपना पहला मैच ?
-
Articles2 months ago
देखें रोहित, विराट, बुमराह, अश्विन, सूर्या, रिषभ पंत जैसे आपके चहेते खिलाड़ियों की उम्र कितनी हो गई है ?
-
Articles1 month ago
देखें क्रिकेट के लीजेंड्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद डालने वाले मयंक यादव के बारे में क्या कहा ?
-
IPL 20242 months ago
सूर्य कुमार यादव फिटनेस टेस्ट में फेल, RCB ने बदला टीम का नाम, पांड्या ने रोहित के बारे में ये कहा
-
T20 World Cup 20241 month ago
कुल 20 टीमें खेलेंगी T20 वर्ल्ड कप 2024 में, 4 बिलकुल नई टीमें हैं
-
T20 World Cup 20241 month ago
ICC T20 वर्ल्डकप 2024 के सभी मैचों का टाइम टेबल और परिणाम
-
Articles2 months ago
जोश से भरी हुई है चेन्नई सुपर किंग्स की टीम, प्लेऑफ में पहुंचने की सबसे मजबूत टीम लग रही है !
-
Latest Cricket News1 month ago
बाबर आजम फिर से पाकिस्तान के कप्तान बनाये गये
-
Fantasy Prediction2 months ago
आईपीएल Dream 11 फैंटसी क्रिकेट प्रेडिक्शन मैच 23 मार्च RCB vs CSK
-
Articles1 month ago
देखे भारत और पाकिस्तान के बीच कितने टेस्ट, एकदिवसीय और T20 मैच खेले गए हैं और किसने कितने मैच जीते हैं ?