Articles
सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम किस देश में है? ये स्टेडियम है दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम
Last Updated on February 21, 2024 by Beeru Prasad
दुनिया का सबसे ज्यादा खेलना जाने वाला खेल फुटबाल है। दुनिया में सबसे ज्यादा खेल के मैदान फुटबाल के हैं क्योकि फुटबाल दुनिया के बहुत सारे देशों में खेला जाता है लेकिन क्रिकेट आज के समय में फुटबाल के बाद सबसे ज्यादा पॉपुलर खेल है। आज के इस आर्टिकल में हम आप सभी को बताएँगे की सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम किस देश में हैं और भारत के सभी क्रिकेट स्टेडियम के नाम और उनकी दर्शकों की बैठने की क्षमता के बारे में।
सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम वाले देश
देश | इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की संख्या |
भारत | 50 |
इंग्लैंड | 23 |
ऑस्ट्रेलिया | 22 |
पाकिस्तान | 21 |
दक्षिणी अफ्रीका | 16 |
न्यूजीलैंड | 16 |
वेस्टइंडीज | 14 |
श्रीलंका | 10 |
जैसा की आपने ऊपर की लिस्ट में देखा है भारत में सबसे ज्यादा क्रिकेट स्टेडियम है और नए स्टेडियम अभी बन भी रहे हैं। भारत के लोग क्रिकेट खेल को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं और इसीलिए भारत में क्रिकेट की स्थिति हर एक देश के मुकाबले में बहुत अच्छी है। और इसीलिए भारत ICC के बड़े बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी भी कर रहा है। क्रिकेट में सबसे ज्यादा पैसा भारत में ही बनता है और सबसे ज्यादा सैलरी भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों को ही मिलती है।
भारत के एक्टिव इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के नाम और इनकी क्षमता
स्टेडियम का नाम और सिटी | दर्शकों के बैठने की क्षमता | |
1 | नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद | 1,10,000 |
2 | ईडन गार्डन्स, कोलकाता | 66,000 |
3 | शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर | 65,000 |
4 | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद | 55,000 |
5 | असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुवाहाटी | 55,000 |
6 | ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम, तिरुवनन्तपुरम | 55,000 |
7 | एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई | 50,000 |
8 | जेएससीए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रांची | 50,000 |
9 | भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम, लखनऊ | 50,000 |
10 | बाराबती स्टेडियम, कटक | 45,000 |
11 | विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, नागपुर | 45,000 |
12 | अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम, नई दिल्ली | 41,000 |
13 | एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु | 40,000 |
14 | ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर | 39,000 |
15 | महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे | 37,406 |
16 | वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई | 33,108 |
17 | होलकर स्टेडियम, इंदौर | 30,000 |
18 | सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट | 28,000 |
19 | इंद्रजीत सिंह बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली | 26,000 |
20 | डॉ। वाईएस राजशेखर रेड्डी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, विशाखपटनम | 25,000 |
21 | राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, देहरादून | 25,000 |
22 | सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर | 23,185 |
23 | हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, धर्मशाला | 23,000 |
24 | ब्रेबॉर्न स्टेडियम, मुंबई | 20,000 |
25 | ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड, ग्रेटर नोएडा | 8,000 |
तो आपने लिस्ट में देखा की भारत में अभी लगभग कुल 25 एक्टिव इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम हैं। इसके अलावा भारत में 29 स्टेडियम ऐसे हैं जो की एक्टिव नहीं हैं। एक्टिव न होने का मतलब यह है की इन ग्राउंड पर अब कोई इंटरनेशनल क्रिकेट मैच नहीं खेला जाता। लेकिन ऐसा भी नहीं है की इन पर अब अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले ही नहीं जायेंगे। अगर इन ग्राउंड का नवीनीकरण किया जाये और इनमे लेटेस्ट सुविधा लगा दी जाये तो ये स्टेडियम भी एक्टिव स्टेडियम बन जायेंगे।
जो स्टेडियम अब एक्टिव नहीं है उनमे अब क्रिकेट के अलावा दूसरे खेल खेले जाते हैं और रणजी इत्यादि के मैच भी खेले जाते हैं। भारत में बहुत सारे नए स्टेडियम भी बन रहे हैं जैसे की उत्तर प्रदेश में कई सारे स्टेडियम बनाने का प्लान है। अभी उत्तर प्रदेश में फिलहाल सिर्फ २ इंटरनेशनल स्टेडियम हैं पहला है ग्रीनपार्क स्टेडियम कानपूर में और दूसरा है इकाना स्टेडियम लखनऊ में।
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक नया स्टेडियम बनने जा रहा है। भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इस स्टेडियम का शिलान्यास सितम्बर 2023 में किया। यह स्टेडियम बहुत ही खास होगा क्योकि यह स्टेडियम भगवान शिव को समर्पित होगा जिसमे भगवान शिव का डमरू, बेल पत्र, चन्द्रमा, त्रिशूल इत्यादि के आकर की चीज़े बनाई जाएँगी।
ये स्टेडियम है दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम
दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम है जो की अहमदाबाद के मोटेरा में बनाया गया है। इस स्टेडियम में दर्शकों के बैठने की क्षमता 132,000 है। इसी स्टेडियम में वर्ल्डकप 2023 का भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला खेला जायेगा और इसी स्टेडियम में वर्ल्डकप का फाइनल मैच भी खेला जायेगा। इस स्टेडियम का नाम पहले सरदार पटेल स्टेडियम था लेकिन 2021 में इसका नाम बदलकर नरेंद्र मोदी स्टेडियम कर दिया गया है।
इसी मैदान में ही भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला था। इसी स्टेडियम में ही नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। और इससे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम विश्व में दूसरा नहीं है। यह भारत के लिए एक गर्व की बात है।
क्रिकेट मैच देखने का ज्यादा मजा स्टेडियम में आता है या घर में टीवी पर?
-
Cricketers Profile2 months ago
जसप्रीत बुमराह प्रोफाइल- ICC रैकिंग, उम्र, कैरियर और क्रिकेट रिकॉर्ड
-
IPL 20241 month ago
मुंबई इंडियंस की हालत पहले इतनी खराब कभी न हुई, कैसे जीतेगी मुंबई अपना पहला मैच ?
-
Women's Cricket2 months ago
ये है WPL की सबसे खूबसूरत महिला क्रिकेटर, मुंबई इंडियंस टीम की है ये प्लेयर
-
Articles1 month ago
देखें रोहित, विराट, बुमराह, अश्विन, सूर्या, रिषभ पंत जैसे आपके चहेते खिलाड़ियों की उम्र कितनी हो गई है ?
-
Articles4 weeks ago
देखें क्रिकेट के लीजेंड्स ने आईपीएल इतिहास में सबसे तेज गेंद डालने वाले मयंक यादव के बारे में क्या कहा ?
-
IPL 20241 month ago
सूर्य कुमार यादव फिटनेस टेस्ट में फेल, RCB ने बदला टीम का नाम, पांड्या ने रोहित के बारे में ये कहा
-
Articles2 months ago
मुंबई की टॉप 10 क्रिकेट अकादमियाँ (10 Cricket Academies in Mumbai)
-
Cricketers Profile2 months ago
ध्रुव जुरेल प्रोफाइल- ICC रैकिंग, उम्र, कैरियर और क्रिकेट रिकॉर्ड
-
Cricketers Profile2 months ago
सरफराज खान प्रोफाइल- ICC रैकिंग, उम्र, कैरियर और क्रिकेट रिकॉर्ड
-
T20 World Cup 20244 weeks ago
कुल 20 टीमें खेलेंगी T20 वर्ल्ड कप 2024 में, 4 बिलकुल नई टीमें हैं
-
T20 World Cup 20244 weeks ago
ICC T20 वर्ल्डकप 2024 के सभी मैचों का टाइम टेबल और परिणाम
-
Articles2 months ago
नोएडा की टॉप 10 क्रिकेट अकादमियाँ (10 Cricket Academies in Noida)